वोटर वेरिफिकेशन पर गुरुवार को बिहार में सड़क से लेकर सदन तक बवाल देखने को मिला। एक तरफ इंडिया गठबंधन के विधायकों ने विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा किया तो कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने पटना की सड़कों पर जमकर बवाल काटा। एनएसयूआई ने पहले से 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की घोषणा कर रखी थी। जुलूस की शक्ल में विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को रास्ते मे ही वाटर कैनन के बल पर रोक दिया। पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कांग्रेस विधायक शकील खां भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर चुनाव वहिष्कार की अपनी बात दुहराई जिसे कांग्रेस समर्थन दे रही है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…