Bihar

पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, बैठने को लेकर हंगामा

यहां क्लिक करें और Samastipur Town के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े 

पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में सेना के सम्मान में कार्यक्रम के दौरान बैठने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ये घटना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सामने हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात के दौरान दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चेयरमैन उमैर खान और सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ सिन्हा के बीच बैठने को लेकर बहस होने लगी। मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गया। जिसके बाद वहां मौजूद देश अध्यक्ष राजेश राम ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने सेना के जवानों को बैठने के लिए जगह देने को कहा, इस दौरान एक कार्यकर्ता उनसे बहस करने लगे कि आपको इंतजाम करके रखना चाहिए था। सेना के सम्मान में जय हिंद कार्यक्रम में कांग्रेस ने पुलवामा और पहलगाम हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिवार को 1-1 लाख रुपए दिए। इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वीरों का परिवार अकेले नहीं है, कांग्रेस और राहुल गांधी हर कदम उनके साथ हैं।

राजेश राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने लोगों के अधिकार को हनन करने की कोशिश की है, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके अधिकारों के संघर्ष के लिए राहुल गांधी रक्षाबंधन के बाद बिहार आएंगे। पूरे बिहार में उनका लगातार लगभग 17 दिन का दौरा रहेगा। उसके बाद हम लोग देखेंगे कि इस यात्रा की तारीख को और बढ़ाई जाए। इलेक्शन कमीशन आगे क्या करती है उसके बाद हम अपनी रणनीति बनाएंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा का आगाज कैमूर या सासाराम से होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago