समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, विपुल एम पंचोली होंगे मुख्य न्यायाधीश

IMG 20250626 WA0160

पटना हाईकोर्ट के 45वें नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली होंगे।जबकि पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।गुजरात हाई कोर्ट से स्थानांतरण होकर आये विपुल एम पंचोली मुख्य न्यायाधीश के बाद पटना हाई कोर्ट में सबसे सीनियर जज थे। 24 जुलाई 2023 को पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

वहीं हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं।इस आशय का अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी की गई हैं।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं पटना हाई कोर्ट से स्थानांतरण होकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट गये न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को फिर से पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरण किया गया है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

देश में पांच हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले हैं। इनमें मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, गुवाहाटी और पटना हाईकोर्ट शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02