समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, विपुल एम पंचोली होंगे मुख्य न्यायाधीश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना हाईकोर्ट के 45वें नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली होंगे। जबकि पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।गुजरात हाई कोर्ट से स्थानांतरण होकर आये विपुल एम पंचोली मुख्य न्यायाधीश के बाद पटना हाई कोर्ट में सबसे सीनियर जज थे। 24 जुलाई 2023 को पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

वहीं हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं।इस आशय का अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी की गई हैं। वहीं पटना हाई कोर्ट से स्थानांतरण होकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट गये न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को फिर से पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरण किया गया है। देश में पांच हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिले हैं। इनमें मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, गुवाहाटी और पटना हाईकोर्ट शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150