बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पसमांदा मुसलमानों को रिझाने की कोशिश में लगी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में सोमवार को ‘पसमांदा मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भाजपा की विशेषता रही है कि यह सभी धर्म, समुदाय और वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे पर काम करती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों के नाम पर राजनीति हुई, पर कभी इनलोगों ने पसमांदा मुसलमानों को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पसमांदा समाज के लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों का जीना मुश्किल कर रखा है। उन्होंने पसमांदा समाज के लोगों को भरोसा दिया कि भाजपा इनकी राजनीति में भी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ पसमांदा मुसलमानों की बात वोट के लिए करता है। पसमांदा को आरक्षण एनडीए सरकार ने ही दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पसमांदा समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कमरूजमा अंसारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने भी अपनी बात रखी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…