Bihar

तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा के 4 ह’त्यारों की हो गई पहचान

बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने में शामिल 5 में से 4 शूटरों की पहचान कर ली गई है। इनका नाम तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान है। एक अन्य शूटर के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। तौसीफ उर्फ बादशाह फुलवारीशरीफ का रहने वाला है। एसटीएफ और पटना पुलिस ने गुरुवार को उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। उसकी मां भी अंडरग्राउंड हो गई है।

पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक उस इस्लामिक स्कूल में रही, जहां तौसिफ की मां पढ़ाती हैं। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दूसरी ओर, पुलिस की 5 टीमें पटना, बक्सर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है। एक टीम तकनीकी अनुसंधान के जरिए शूटरों के लोकेशन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि बेऊर जेल में रहते हुए भी तौसिफ और चंदन के बीच अदावत चल रही थी। पुलिस मान रही है कि इसी कारण विरोधी गुट से सुपारी लेकर उसने चंदन की हत्या कर दी।

बगैर टोपी वाला शूटर तौसीफ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों में बगैर टोपी के सबसे आगे जो शख्स दिख रहा है वह तौसिफ ही है। उसने सफेद और काले रंग की छींटदार शर्ट पहन रखी है। तौसिफ पर हत्या और लूट के कई केस दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर है। उसके पिता न्यू मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां फुलवारीशरीफ सत्तार मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित इस्लामिक स्कूल में शिक्षिका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago