Bihar

कैबिनेट बैठक में 43 एजेंडों पर मुहर; रोसड़ा में करेह नदी पर पुल के लिये 65 करोड़ और मोहिउद्दीननगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 32 करोड़ को भी मंजूरी

बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई प्रमुख एजेंडों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक बड़े निर्णय के तहत बिहार युवा आयोग का गठन करने का फैसला लिया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले यह राज्य के युवाओं को लेकर एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है. बिहार युवा आयोग के गठन पर मुहर लगने के साथ ही राज्य से जुड़ी विकास योजनाओं, नियुक्ति प्रक्रियाओं, विभिन्न विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति, और आर्थिक प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर लगी है.

समस्तीपुर से जुड़ी इन योजनाओं को मंजूरी

समस्तीपुर जिला के कार्य प्रमंडल-रोसड़ा अंतर्गत सिंहीया प्रखण्ड के अधीन “करेह नदी माहेघाट पर माहे से भटण्डी रोड पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल निर्माण कार्य” पुल की लम्बाई 446.420 मी० की कुल प्राक्कलित राशि 6501.610 लाख रूपया (पैंसठ करोड़ एक लाख इकसठ हजार रूपया) मात्र पर प्रशासनिक स्वीकृति।

पथ प्रमंडल समस्तीपुर अंतर्गत मोहिउद्दीननगर (बलुआही) से पतसीया पथ भाया धरमपुर एवं चकला (कुल लंबाई 6.80 कि०मी०) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य हेतु कुल राशि रू० 3236.52 लाख (रूपये बत्तीस करोड़ छत्तीस लाख बावन हजार) मात्र की अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति।

कुल 43 एजेंडों पर मुहर:

 

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago