समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत, ममता का दृश्य देख रो पड़ा पूरा अस्पताल; बेटे के सु’साइ’ड की खबर मिलते ही ड्यूटी छोड़ भागते-भागते पहुंची थी

IMG 20250626 WA0160

बिहार की आरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक मां के ममता का है। एक मां के उस रिश्ते का है जो उसके बेटे के लिए भगवान के द्वारा बनाया जाता है। दरअसल एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस बात की जानकारी जैसे ही उसकी मां को मिली, वह भागते हुए सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका बेटा मृत पड़ा था। लेकिन मां की ममता ऐसी ही होती है, वह यह बात मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। वह मां खुद ही कभी मृत बेटे को ऑक्सीजन देती तो कभी उसे सीपीआर देकर वापस जिंदा करने की कोशिश करती। मां की ममता का ह्रदयविदारक दृश्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उसकी आँखें भर आती हैं। मृतक की मां होमगार्ड में कार्यरत है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड के रहने वाले सुमन देवी और उनके पति संतोष शर्मा के पुत्र मोहित राज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि किशोर का फांसी लगाना और मृत घोषित होना इस खबर का उद्देश्य नहीं है, बल्कि इस खबर का उद्देश्य उसकी मां का ममता है।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस घटना की जानकारी मिलते ही आरा डीएम ऑफिस में होमगार्ड सिपाही में कार्यरत मां सुमन देवी भागते हुए सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी नजर उसके मृत पड़े बेटे पर पड़ी । उसका पुत्र मृत अवस्था में पड़ा था, लेकिन मां तो मां होती है। यह मां अपने बेटे को अभी मौत के मुंह में जाने देने के लिए तैयार नहीं थी। मां सुमन देवी वर्दी में ही थी। वह सदर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर के द्वारा बताए जाने के बावजूद वह अपने बेटे को मरा हुआ मानने को तैयार नही हुई और मृत बेटे को अपने मुंह से ऑक्सीजन देने लगी। इतना से मन नही भरा तो सीपीआर भी दी, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। करीब घण्टे भर तक होमगार्ड मां ये सब करती रही अंत मे अपने मृत बेटे के शव को पकड़ कर अचेत हो गई।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

मां के इस दृश्य को देख मौके पर मौजूद हर लोगो की आंखे नम हो गई। हर कोई मां की ममता उसके दया और पुत्र मोह की चर्चा करने लगा। इस दौरान कई लोगो ने इस दृश्य को अपने कैमरे में भी कैद किया। थोड़ी ही देर बाद आरा के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो तैरने लगा। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह ग़मगीन हो रहा है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02