बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का भले ही अभी शंखनाद न हुआ हो, लेकिन नेता अभी से चुनावी मोड में नजर आ रहे है. पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है.
नितिन नबीन ने तेजस्वी के बिहार की जनता से 20 महीने का समय मांगने के मुद्दे पर कहा कि जब उनको 20 महीने का समय मिला था तो क्या किया था? दो-दो बार मौका मिला. साल-साल भर मंत्री रहे और चार-चार विभाग रखे हुए थे. क्या उन्होंने कभी एक भी विभाग की सुध ली? क्या एक भी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की?
नितिन नबीन ने आगे कहा कि राजद को जब सरकार चलाने का मौका मिला तो वन विभाग की जमीन से मिट्टी निकालकर मॉल बना रहे थे. जब मौका मिला तो लैंड फॉर जॉब घोटाला किया. जब युवाओं को नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखवा ली, तब चिंता नहीं हुई. अब कौन सा रोजगार देंगे? अब कौन सा वादा करेंगे कि गरीब का आशियाना बनाएंगे.
बता दें कि तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों कहा था कि आप लोगों ने नीतीश कुमार की सरकार को 20 साल दिया, अब मुझे 20 महीने देकर देखिए. अगर राजद की सरकार आई तो युवा आयोग बनेगा और 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी. साथ ही परीक्षा शुल्क भी माफ होगा.
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…