Bihar

महागठबंधन में जाने को बेताब ओवैसी की पार्टी, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को भेजी चिट्ठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM महागठबंधन में जाने को बेताब है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने AIMIM को आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। ओवैसी की पार्टी ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि महागठबंधन से बात न बनने पर वह बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष और पार्टी के एकमात्र विधायक अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को पत्र लिखा है। AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। पूर्व में फोन पर भी इस बारे में आरजेडी के नेताओं से बात हुई थी, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। फिलहाल वह आरजेडी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

AIMIM ने राजद के पाले में डाली गेंद

तीसरा मोर्चा बनाने की संभावनाओं पर ईमान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पार्टी एनडीए के खिलाफ एकजुट होकर विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़े। अगर महागठबंधन से बात नहीं बन पाती है तो फिर तीसरा मोर्चा बनाने के विकल्प पर विचार किया जाएगा। फिलहाल ओवैसी ने गेंद लालू और तेजस्वी के पाले में डाल दी है। अब आरजेडी को निर्णय लेना है कि AIMIM को महागठबंधन में लेना है या नहीं।

ईमान बोले- सेक्युलर वोटों का बिखराव रोकना है

लालू के लिखे पत्र में ईमान ने कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भी AIMIM ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की इच्छा है कि सेक्युलर वोटों के बिखराव को रोकने के लिए AIMIM को महागठबंधन में शामिल किया जाए। इस संबंध में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं से मौखिक रूप से वार्ता की थी। अगर सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की होगी।

ओवैसी की पार्टी ने 2020 में जीती थी 5 सीटें, राजद में चले गए थे 4 MLA

एआईएमआईएम का मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव है। 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल की पांच सीटों अमौर, बायसी, जोकीहाट, कोचाधामन और बहादुरगंज सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2022 में AIMIM के पांच में से चार विधायक आरजेडी में चले गए थे। सिर्फ बायसी से विधायक अख्तरुल ईमान ही बचे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago