Bihar

पारस में म’र्डर के बाद जश्न मनाते बाइक पर सरेआम पि’स्टल लहराते भागे थे चंदन मिश्रा के ह’त्यारे, फोटो वायरल

पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपियों की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें बाइक पर तीन आरोपियों बैठे हैं। सरेआम हथियार लहराते भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी मस्ती के मूड में दिख रहे है। ऐसा लग रहा है कि मानों पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। वायरल फोटो में बाइक पर तीन शूटर भागते दिख रहे हैं। जिसमें एक आरोपी हेलमेट लगाए हैं। दो आरोपी कैप पहने हैं। बीच में बैठा बदमाश दोनों हाथ उठाकर पिस्टल लहराते दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि हत्या का जश्न मना रहे हों। इससे पहले अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पांच आरोपियों की फोटो कैद हो चुकी है। जिनकी तलाश में बिहार पुलिस की छापेमारी जारी है।

आपको बता दें सजायाफ्ता चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल चार शूटरों की पहचान कर ली गई है। इसमें फुलवारीशरीफ का रहनेवाला तौसिफ उर्फ बादशाह भी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक उस इस्लामिक स्कूल में रही, जहां तौसिफ की मां पढ़ाती हैं। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही तौसिफ की भी मां भूमिगत है। वहीं, घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान बलवंत, मन्नू और सूरजभान के तौर पर हुई है। पांचवें आरोपित के बारे में फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।

एक टीम तकनीकी अनुसंधान के जरिए शूटरों के लोकेशन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि बेऊर जेल में रहते हुए भी तौसिफ और चंदन के बीच अदावत चल रही थी। पुलिस मान रही है कि इसी कारण विरोधी गुट से सुपारी लेकर उसने चंदन की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों में बगैर टोपी के सबसे आगे जो शख्स दिख रहा है वह तौसिफ ही है। उसने सफेद और काले रंग की छींटदार शर्ट पहन रखी है। तौसिफ पर हत्या और लूट के कई केस दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर है। उसके पिता न्यू मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां फुलवारीशरीफ सत्तार मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित इस्लामिक स्कूल में शिक्षिका है। वहीं मृतक चंदन मिश्रा पर हत्या समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। आशंका है कि गैंगवार या आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago