Bihar

चुनाव से पहले कुनबा बढ़ा रहे प्रशांत किशोर, भोजपुरी गायक रितेश पांडे और आईपीएस जयप्रकाश सिंह जनसुराज में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर के जनसुराज का कुनबा और बड़ा हो गया है। सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह और जाने माने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जनसुराज का दामन थाम लिया है। जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। प्रशांत किशोर समेत सभी पार्टी नेताओं ने दोनों का जोरदार स्वागत किया।

प्रशांत किशोर ने बताया कि जयप्रकाश सिंह सारण के निवासी हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई अपने गांव से की। एकमा के सरकारी विद्यालय में पढ़े। मैट्रिक तक छपरा भी नहीं आए थे। उसके बाद पटना कॉलेज में पढ़ाई की। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सेना में नौकरी की क्योंकि पढने की स्थिति नहीं थी। लेकिन अपने मेहनत के बल पर आईपीएस में ऑल इंडिया में 59 रैंक हासिल किया। उससे पहले एयरपोर्ट ऑथोरिटी में भी नौकरी की। ये एडीजी थे और कुछ दिन और नौकरी में रह जाते तो डीजीपी हो जाते। लेकिन बिहार में बदलाव के लिए इन्होंने उसका त्याग कर दिया।

रितेश पांडे काराकाट इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार को बदहाली से निकालने के लिए जनसुराज का दामन थामा है। भोजपुरी में उनके चाहने वालों का कुनबा बहुत बड़ा है। इनके पिताजी शिक्षक थे लेकिन लालू यादव के राज में उनकी नौकरी चली गयी। संघर्ष करके यहां तक पहुंचे। 40 से 50 फिल्मों में इन्होंने काम भी किया। उस वैभव को छोड़कर बिहार बदलने की मकसद से जनसुराज के साथ आ गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

55 मिनट ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

6 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

8 घंटे ago