Bihar

हम हेलिकॉप्टर वाले नहीं जमीन के नेता हैं, विष पीकर रहते हैं; तेजप्रताप का छलका दर्द, तेजस्वी निशाने पर?

अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल प्रकरण में राजद और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे। रविवार की शाम मुजफ्फरपुर के बोचहां में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया जहां उनका दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि मैं हेलिकॉप्टर वाले नहीं बल्कि जमीन के नेता हैं। छोटे भाई तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अर्जुन माना लेकिन पार्टी व संगठन से निकाल दिया गया। कहा कि लालू प्रसाद ही मेरे पॉलिटिकल गुरु हैं। तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की भी आलोचना की।

नई टीम बनाने के बाद तेजप्रताप यादव रविवार को पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे और बोचहां में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने खुलकर अंदर की भड़ास निकाली। उन्होंने राजद की कार्य संस्कृति पर सवाल उठाया और अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। कहा कि आप लोगों को सच्चाई नहीं पता कि क्या-क्या चीज हमने झेला है। मैं विष पीकर के रहता हूं। राजद से मुझे निकाल दिया तो संगठन में हम हैं नहीं। लेकिन घर में पैक होकर रहने वाले नहीं हैं। राजद में आज कुछ लोग हैं जो अपना फोटो चमकाते हैं पर जिन्होंने संघर्ष करके पार्टी को आगे बढ़ाया उन्हीं का फोटो नहीं लगाते हैं। हम हवाबाजी नहीं करते क्योंकि हम हेलिकॉप्टर वाले नेता नहीं बल्कि जमीन के नेता हैं। हम जमीन को पकड़कर चलते हैं। कुछ लोग हेलिकॉप्टर में उड़ते हैं और जनता डर जाती है कि कहीं हेलिकॉप्टर की हवा से उड़ ना जाएं।

तेजप्रताप ने कहा कि हमने अपनी टीम बना ली पर माता पिता का फोटो बैनर से नहीं हटाया। बहुत सारे लोग हैं जो नेता का फोटो नहीं लगाते हैं जो संघर्ष करके पार्टी को आगे बढ़ाया। सिर्फ अपना चेहरा चमकाता है। अगर जनता है तो पार्टी का मतलब है। जनता नहीं तो पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं। लेकिन, जनता दरबार में जब गरीब गुरबा मिलने जाता है तो घंटों तक इंतजार कराया जाता है।

तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल पर कहा कि वे मेरे ऊपर टिप्पणी करते हैं। लेकिन यह भूल गए हैं कि उनके ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है। बूढ़े बुजुर्ग आदमी हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। बताते चलें कि तेजस्वी यादव की हेलिकॉप्टर में जन्मदिन मनाने और मछली खाने का वीडियो वायरल हुआ था। चुनावी अभियान में तेजस्वी हेलिकॉप्टर से चलते हैं जिसमें तेजप्रताप यादव नहीं होते।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago