Bihar

बिहार में हर मतदान केंद्र पर वोटर की संख्या 1,200 से कम; लंबी लाइन में नहीं लगना होगा

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं. चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों को रोकने के लिए बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं.

बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने कहा, “24 जून के बिहार SIR आदेश के अनुसार प्रति मतदान केंद्र 1,500 मतदाताओं की पूर्व सीमा को संशोधित कर 1,200 मतदाता प्रति मतदान केंद्र कर दिया गया है. 12,817 नए मतदान केंद्र जोड़ने के बाद बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्या पहले के 77,895 से बढ़कर 90,712 हो जागी.”

29.62 लाख मतदाताओं की डिटेल लिस्ट शेयर की

चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार की इस बड़ी उपलब्धि को अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी फॉलो करना होगा. जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनका उल्लेख करते हुए इसमें कहा गया है, “सीईओ/डीईओएस/ईआरओएस/बीएलओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं और उन 29.62 लाख मतदाताओं की डिटेल लिस्ट शेयर की है जिनके फार्म अब तक प्राप्त नहीं हुएऔर लगभग 43.93 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले.”

वोटर लिस्ट में नाम नाम दर्ज कराने की शर्त

प्रकाशित होने वाली वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता के लिए सख्त शर्त यह है कि वह 25 जुलाई से पहले प्री-प्रिंटिड गणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करके उसे जमा कर दे. बिहार में, 21 जुलाई तक मौजूदा मतदाताओं में से 7,16,03,218 ने मसौदा वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अपना गणना प्रपत्र जमा कर दिया है.

राजनीतिक दलों से अनुरोध

निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने जिला अध्यक्षों और लगभग 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के माध्यम से इन शेष मतदाताओं से संपर्क करें.

आयोग ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजनीतिक दलों सहित पूरी चुनाव मशीनरी एक मिशन मोड में मिलकर काम करे ताकि एक अगस्त को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.

कोई भी दर्ज करवा सकता है आपत्ति

चुनाव आयोग ने कहा, “24 जून के एसआईआर आदेश के अनुसार एक अगस्त से कोई भी आम नागरिक मसौदा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के जोड़/हटाने/सुधार के लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है.” बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago