Categories: BiharNEWS

हनुमान बने रहने की क्या मजबूरी है, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा; चिराग पासवान पर बोले तेजस्वी यादव

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने हाल ही में बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। चिराग पासवान ने कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जो कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में असमर्थ है। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ बोलने या बयान देकर निकल जाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हनुमान बने रहने की क्या मजबूरी है?

एक साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनके पिता की तस्वीरों को तोड़ा गया। जिनका घर छीना गया। जिनके पार्टी में लड़ाई करवाई गई। जिनके पार्टी का अस्तित्व मिटाया गया। पार्टी का सिंबल ‘बंगला’ छीन लिया गया और पार्टी को दो भाग में कर दिया गया। फिर भी अगर वो हनुमान हैं, तो आखिर ऐसी क्या मजबूरी है। सिर्फ बोलने से, बयान देकर निकल जाएंगे तो ऐसे चलने वाला नहीं है।

इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि वो बयान दे रहे हैं तो हो सकता है कि नीतीश कुमार से उनका ठीक-ठाक नहीं होगा। उनको मुख्यमंत्री खुद बनना है लेकिन उनके पास जिगर नहीं है ना मेरी तरह यह कहने की कि मेरे पास विजन है, रोडमैप और मुझे एक मौका दीजिए मुख्यमंत्री बनने का। हम तो बोल रहे हैं हर जगह। अगर उनको बनना है तो इधर-उधर कि बात क्या बोल रहे हैं, खुल कर बोलिए। चिराग पासवान यह बोल कर अपने आप को कमजोर साबित कर रहे हैं। हम गठबंधन में भी हैं, गठबंधन की बुराई भी कर रहे हैं सरकार की भी बुराई कर रहे हैं। मतलब आपकी यह हैसियत हो गई है कि आप कुछ नहीं कर सकते हैं। आप केंद्रीय मंत्री हैं और सरकार के गठबंधन में अहम साथी हैं लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते हैं। आप अफसोस जताने के अलावा कुछ नहीं कर सकते तो यह तो आपकी कमजोरी दिखा रही है ना।

चिराग पासवान ने क्या कहा था…

यहां आपको बता दें कि चिराग पासवान कई मौकों पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बता चुके हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर अपराधियों के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार सरकार का समर्थन करने पर दुख हो रहा है। इस टिप्पणी पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और उसने लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान से कहा कि पहले वह ये सुनिश्चित करें कि उनकी पार्टी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को पार्टी में शामिल न करे।

भाजपा नीत राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख के गयाजी जिले में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों ने गयाजी में सामूहिक बलात्कार की घटना से जुड़ा सवाल पूछा था।

इसपर चिराग पासवान ने कहा था कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों को भले ही पकड़ लिया गया हो, लेकिन प्रशासन ऐसे अपराधों को रोकने में असमर्थ है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक है। स्थिति भयावह है और अफसोस होता है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में असमर्थ है। हमें ऐसी घटनाओं के पीड़ितों की पीड़ा के बारे में सोचना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

27 मिनट ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

11 घंटे ago