बीपीएससी एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा की अधिसूचना, एडमिट कार्ड व परीक्षा केंद्रों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी।
10 सितंबर को होगी परीक्षा
बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अंतिम तिथि 30.06.25 तक कुल 4,70,510 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया है। मात्र अंतिम तिथि दिनांक 30.06.25 को 83,133 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन समर्पित किया गया।
1 पद के लिए 360 से अधिक दावेदार
इतने आवेदन आने के बाद प्रत्येक पद के लिए औसतन 362 अभ्यर्थी दावेदार होंगे, जिससे साफ है कि चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों से गुजरने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें कुल 150 अंकों का सामान्य अध्ययन का एक ही पेपर होगा।
यह केवल स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, आपूर्ति सेवा, योजना प्राधिकरण, वाणिज्यिक कर, निबंधन, परिवहन, नगर कार्यपालक अधिकारी, शिक्षा सेवा, जिला समन्वयक जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…