बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। राज्यस्तरीय बनी समन्वय समिति की तर्ज पर ही जिला से लेकर प्रखंड और बूथ स्तर पर समन्वय समिति बनाई जाएगी। राज्य में चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण में एक भी मतदाता न छूटे, घटक दलों के नेता यह सुनिश्चित करेंगे। सोमवार को इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने घटक दलों के सभी जिलास्तरीय अध्यक्षों से ऑनलाइन मीटिंग की।
दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली। नेता प्रतिपक्ष ने गठबंधन के सभी छह दलों के जिलाध्यक्षों को कहा कि जिस तरह राज्यस्तर पर समन्वय समिति बनी हुई है, उसी तरह प्रखंड और बूथ स्तर पर समन्वय समिति बनाएं, ताकि चुनाव में सभी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य कायम रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2020 के चुनाव में 35 सीटों पर जीत-हार का अंतर 3000 से कम था। इसलिए एक भी मतदाता का नाम न कटे, यह सुनिश्चित करें।
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में बैठे लोगों की साजिश है कि वंचित तबके का नाम कट जाए, इसलिए अनिवार्य रूप से दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का फॉर्म जमा कराएं। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने भी विचार रखे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…