Bihar

गोपाल खेमका के परिवार की बात DGP ने काटी, कहा- हत्या के 40-45 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली

राजधानी पटना में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। व्यापारी गोपाल खेमका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि मर्डर की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची थी। अब इसपर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने अपनी बात रखी है। विनय कुमार ने परिवार की बात को काटा है और बताया है कि गोपाल खेमका की हत्या के बाद 40-45 मिनट तक पुलिस को सूचना ही नहीं मिली थी।

पटना में एक कार्यक्रम में मौजूद डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम मिलकर कारगर तरीके से अनुसंधान में लगी है। जल्द ही तार्किक परिणति तक पहुंचेंगे। पुलिस के घटनास्थल पर विलंब से पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डायल 112 या थाना को 40-45 मिनट तक घटना की सूचना नहीं मिली थी। सूचना मिलने के बाद विलंब नहीं हुआ है। फिर भी पूरे घटना की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

पुलिस पर डेढ़ घंटे देर से पहुंचने का लगा था आरोप

गोपाल खेमका मर्डर केस में घटनास्थल पर पुलिस के डेढ़ घंटे से अधिक देर पहुंचने को लेकर सवाल उठ गए थे। मृत कारोबारी के परिजनों ने पुलिस पर सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया था। जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के समक्ष परिजनों के आक्रोश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। परिजन कह रहे थे कि रात 12.30 बजे पुलिस को सूचना दी, पुलिस 1.33 में पहुंची है। थाना बगल में होने के बावजूद पुलिस को पहुंचने में इतनी देर लग गई। इस मामले में आईजी जितेंद्र राणा ने कहा था कि परिजनों की शिकायत मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

सूचना मिली तो 10 मिनट में पहुंची पुलिस- DGP

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद डीजीपी विनय कुमार ने कहा था कि पुलिस कार्रवाई में देरी नहीं हुई है। शुक्रवार रात 11:40 बजे गोली चलने के बाद परिवार के सदस्य कंकड़बाग इलाके के निजी अस्पताल चले गए थे, जिसमें 30-35 मिनट लग गए। अस्पताल के अधिकारियों ने ही पहले कंकड़बाग थाने को सूचना दी थी। रात 12:30 बजे के आसपास पुलिस को हत्या की जानकारी मिली और करीब 10 मिनट के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने उनके बेटे की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

32 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

41 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

49 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago