Bihar

बिहार के रजिस्ट्री दफ्तरों में दस्तावेजों से नहीं हो पाएगी छेड़छाड़! आ गया नया आदेश

बिहार के सभी निबंधन कार्यालय सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। उनके इजलास और प्रतीक्षालय से लेकर अभिलेखागार का पूरा परिसर राज्य मुख्यालय की नजर में रहेगा। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 140 जिला अवर निबंधन कार्यालयों के साथ ही 9 प्रमंडलीय कार्यालयों में सीसीटीवी लगाये जाने की सहमति दी थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 125 कार्यालयों के कैमरे ऑनलाइन भी हो चुके हैं।

निबंधन विभाग ने बताया कि पटना, आरा, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर सहित लगभग तीन दर्जन जिला निबंधन कार्यालयों में 18 से 20 कैमरे लगाये गये हैं। इसी तरह, सभी अवर निबंधन कार्यालय में 12 से 14 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आपको बता दें अभिलेखागारों में जमीन संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज संरक्षित हैं।

हाल में कुछ कार्यालयों में अभिलेखागारों में सेंधमारी, अभिलेखों की चोरी की घटनाएं भी हुई हैं। साथ ही निबंधन कार्यालयों में बड़ी संख्या में निबंधन कराने के लिए जनता पहुंचती है। कई बार निबंधन कार्यालयों में अग्निकांड की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक भी तक 88 कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि 60 में यह प्रक्रियाधीन है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago