Bihar

अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने, जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले… संतोष सुमन ने चिराग और तेजस्वी को याद दिलाई नैतिकता

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अपराधिक घटनाओं के आंकड़े बताकर वो नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनडीए के सहयोगी और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। अब इस मामले पर एनडीए के ही सहयोगी हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने बिना नाम लिए तेजस्वी और चिराग पासवान को घेरा है।

उन्होने कहा कि आजकल अपराध पर बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का फैशन हो गया है। अपराधियों को ताम-झाम और गाजे-बाजे के साथ पार्टी में शामिल कराने, अपराधियों के लिए मंच से ‘जिंदाबाद’ और ‘अमर रहे’ के नारे लगवाने के दौरान इन लोगों की नैतिकता कहां चली जाती है? दरअसल हाल ही में आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और तस्लीमुद्दीन के लिए ‘अमर रहे’ के नारे लगवाए थे। वहीं दूसरी तरफ सीवान के खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं।।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

4 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

14 घंटे ago