पटना से सटे मसौढ़ी अंचल कार्यालय आरटीपीएस की ओर से अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। आरटीपीएस काउंटर ने 24 जुलाई को एक जानवर की तस्वीर लगाकर उसका नाम और पता अंकित कर निवास प्रमाण पत्र निर्गत किया है। विभागीय लापरवाही और गैरस्तरीय कार्य को उजागर करने वाला निर्गत निवास प्रमाण पत्र संख्या बीआरसीसीओ 2025/ 15933581 में राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान का डिजिटल हस्ताक्षर है। प्रमाण पत्र में डॉग बाबू, पिता कुत्ता बाबू, माता कुटिया देवी काउलीचक वार्ड 15 मसौढ़ी अंकित है। संबंधित प्रमाण पत्र मसौढ़ी में चर्चा का विषय बना तो विभागीय अधिकारियों की नींद खुली।
आनन-फानन में रविवार की शाम आरटीपीएस पोर्टल पर लोड जानवर का निवास प्रमाण रद्द कर राजस्व पदाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर हटाया गया है। हालांकि सर्वर पर एक जानवर का निर्गत निवास प्रमाण पत्र की कैंसिल कॉपी अभी भी लोड है। इस मामले में मसौढ़ी के अंचलाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया है।
सोमवार को सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ और साइबर फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया जाएगा। संलिप्त लोगों को साइबर सेल की ओर से चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय के तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग कर दोषी पाए जाने पर प्राथमिक अभियुक्त बनाया जाएगा।
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। इस मामले में दोषी कर्मियों और पदाधिकारी पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी तथा निलंबित भी किया जाएगा। ताकि भविष्य में कोई ऐसी गलती करने का दुस्साहस नहीं करे।
क्या बोले सांसद पप्पू यादव
इस आवास प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं। सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, ‘कुत्ता दिखा रहा निवास प्रमाण पत्र, कोई प्रमाण पत्र न दे पाए इंसान…यह है मेरा भारत महान। क्या मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय..कहां गांजा फूंक सोए हो जनाब? आधार नहीं कुत्ते ने लाया है आवासीय सर्टिफिकेट..क्या इसे अब मिलेगा वोट का अधिकार?’
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…