Bihar

बिहार पुलिस में फिर फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी और समादेष्टा को मिली नई जिम्मेदारी

बिहार में अपराधों की हालिया कई बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर ये कार्यवाही हुई है. बिहार में आगामी चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर हाल के दिनों में कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

बिहार के गृह विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी सूचना के मुताबिक, पटना से पांच आईपीएस अधिकारियों को हटाकर दूसरे जिलों में भेजा गया है, वहीं छह अफसरों को पटना लाया गया है. पटना के पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार को सारण का एसपी (ग्रामीण) बनाकर भेज दिया गया है. कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को पटना के अपराध अनुसंधान कंट्रोल रूम में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

सारण के एसपी शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. पटना के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) शैशव यादव का तबादला सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव में कमांडेंट के रूप में किया गया है. पटना में तैनात पुलिस अधीक्षक (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) मनोज कुमार को बेगूसराय में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8 का कमांडेंट बनाया गया है.

बगहा के स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट मिथिलेश कुमार को पटना पुलिस मुख्यालय में वेटिंग में रखा गया है. महेंद्र कुमार बसंत्री को पटना के गृह रक्षा विभाग में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है. वह अभी तक डुमरांव के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कमांडेंट थे. वहीं नवजोत सिमी को बेगूसराय के विशेष सशस्त्र पुलिस-8 के कमांडेंट से बेगूसराय भेजा गया है. मोतिहारी पकड़ीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा, दिव्यांजलि जायसवाल को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है. वह रामनगर बगहा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर थीं. अन्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों में उनके अलावा अतुलेश झा को पटना सिटी से डिहरी रोहतास और शिवम धाकड़ को मोतिहारी से दानापुर पटना भेजा गया है.

खबरों के मुताबिक, बिहार में जुलाई के पहले 10 दिनों में ही करीब 30 लोगों की हत्या की वारदातें हो चुकी हैं. राजधानी पटना में एक के बाद एक हत्या की कई घटनाएं हुई हैं. गांधी मैदान इलाके में 4 जुलाई को कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अगले दिन खगौल में निजी स्कूल संचालक अजीत यादव को गोली मारी गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

6 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

7 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

10 घंटे ago