Bihar

बिहार के लोगों को एक और तोहफा! सभी को 100 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी में नीतीश कुमार

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य की जनता के लिए एक पर एक योजना ला रही है। हाल ही में बिहार सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी। अब सरकार बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री में देने की योजना बना रही है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इसको लेकर एक मसौदा तैयार किया है जिसे ऊर्जा विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

आपको बता दें कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। कॉमर्शियल ग्राहकों को इस योजना से अलग रखा जाएगा। इसके अलावा बिहार सरकार इसी योजना में कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर कुछ अधिक रियायत दे सकती है। इस मुद्दे पर भी चर्चा अंतिम चरण में है।

बिहार में में लगभग 2.08 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 60 लाख लोगों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। इनके लिए पहले से ही बिल में 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिल रही है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले 50 यूनिट के लिए 7.42 रुपये प्रति यूनिट की दर है। हालांकि बिहार सरकार इसपर सब्सिडी देती है, जिसके बाद यह दर 4.52 रुपये हो जाती है।

स्मार्ट मीटर वालों को अधिक फायदा

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसके अतिरिक्त 25 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त छूट भी मिलती रहेगी। उन्हें 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago