Bihar

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, आज चक्रवाती सिस्टम के कारण बदलेगा मौसम

बिहार का मौसम इन दिनों आंखमिचौली खेल रहा है. मानसून की सुस्ती के बीच एकतरफ जहां तापमान चढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अचानक मौसम करवट भी लेता दिखा है. रविवार को बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और बारिश ने अचानक बढ़ी तपिश को कम किया. कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिरी जिससे कम से कम 9 लोगों की मौत प्रदेश में हुई है. अगले तीन दिनों के मौसम की जानकारी आयी है.

बिहार का मौसम बदला

बिहार में बारिश के आसार आज भी हैं. सोमवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. गांगेय पश्चिमी बंगाल और झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है. इससे बिहार में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं. राज्य के उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है. जिससे गर्मी से हल्की राहत लोगों को मिलेगी.

बारिश और वज्रपात का अलर्ट

IMD के अनुसार, 14 जुलाई को राज्य के अधिकतर इलाके में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं. जबकि मानसून की ट्रफ लाइन अभी बिहार से दूर है. लेकिन बिहार में आंधी-पानी के साथ बारिश की संभावनाएं बढ़ रही है. IMD पटना के अनुसार, सोमवार को सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वज्रपात से 9 लोगों की मौत

इधर, रविवार को मौसम बदला तो बिहार के कई इलाकों में आसमान से मौत बनकर आकाशीय बिजली गिरी. वज्रपात से 9 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर बिहार में हुई है. पटना, गया, वैशाली और बांका जिले में ये हादसे हुए. कई लोग वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर जख्मी भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है कि मौसम बिगड़ने के बाद बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें. बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ की शरण नहीं लें.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago