Samastipur

पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में आगामी कार्यभार तय करते हुए बनाई गयी रणनीति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आईसा जिला कमेटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय में आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा तथा आगामी कार्यभार तय करते हुए छात्र संगठन आइसा का 31 जुलाई तक सभी कैम्पसो में सदस्यता अभियान चला कर छात्रों के समस्याओं का निदान स्थानीय को ले स्थानीय स्तर पर आंदोलन चलाने और संगठन को मजबूत कर ब्रांच सम्मेलन करने तथा विश्वविद्यालय के डाटा सेंटर के मनमानी और स्नातक में नामांकन लेने वाले छात्रों के नामांकन फर्म में त्रुटि सुधार करने के बजाय नामांकन से रोक लगाने, ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय द्वारा आयोजित पैट परीक्षा में नेट जेआरएफ पास छात्रों को 2024 के पासिंग डेट के आधार पर रिजल्ट प्रकाशित से रोक लगाने समेत अन्य सवाल को ले 16 जुलाई को विश्विद्यालय मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि छात्र संगठन आइसा जिले के सभी कॉलेजो में हेल्प डेस्क लगा कर 31 जुलाई तक सघन सदस्यता अभियान चला 15 हज़ार सदस्य बनायेगा। वहीं कैम्पस में पठन – पठान एवं शैक्षणिक माहौल बहाल करने को ले छात्रों को गोलबंद कर आंदोलन चलाई। वहीं मिथिला विश्विद्यालय में डाटा ऑपरेटर की मनमानी एवं विवि. पदाधिकारियों का छात्रहित के प्रति उदासीनता के खिलाफ विश्विद्यालय पर प्रदर्शन समय की मांग है। वहीं बैठक में सीपीआई एमएल जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार,आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

19 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

46 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago