Bihar

बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी में ढेर, जीतन मांझी की पार्टी के नेता के हत्या मामले में था आरोपी

बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी के हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बताया जा रहा है। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था। बेगूसराय में हम पार्टी के नेता के अपहरण और हत्या के केस में भी वह आरोपी था। बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। डब्लू यादव के हत्या, डकैती और लूट जैसे 24 संगीन मामलों में वांक्षित था। उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

करीब दो महीने पहले बिहार के बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह का अपहरण कर लिया गया था। इसे लेकर बेगूसराय में नेशनल हाईवे-31 पर जाम और प्रदर्शन भी हुआ था। राकेश की मां शकुंतला देवी ने तब ही अपने बेटे के अपहरण के लिए बेगूसराय के थाना ज्ञानडोल कमाल के रहने वाले डब्लू यादव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने डब्लू यादव को पब्लिक हवाले करने या फांसी देने की मांग की थी।

इस घटना को लेकर लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे थे। बता दें कि हम नेता राकेश शाह के अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांक्षित एक अन्य अपराधी गौरव को मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी के इलाके से गिरफ्तार किया था। गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

डब्लू यादव की तलाश में बिहार पुलिस जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस को हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में डब्लू यादव के होने की जानकारी मिली थी। इस पर दोनों टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव से सरेंडर करने को कहा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से डब्लू यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डब्लू यादव के खिलाफ बिहार में हत्या, डकैती समेत 24 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

निशाने पर थे कई नामी व्यापारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डब्लू यादव के निशाने पर हापुड़ के भी कई नामी व्यापारी थे। वह अपने मंसूबों के मुताबिक किसी वारदात को अंजाम दे पाता इसके पहले ही नोएडा पुलिस, बिहार एसटीएफ और हापुड़ की सिंभावली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वह मारा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago