बिहार के मुंगेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को बरियारपुर प्रखंड के झोवाबहियार पंचायत में कुछ बच्चों ने एक घर से दाल चोरी कर ली। इसके बाद ग्रामीणों ने उन बच्चों को पकड़कर, उनके हाथों को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
25 किलो दाल चोरी करने का आरोप
जानकारी के अनुसार, शनिवार को रविन्द्र मंडल नाम के एक व्यक्ति के घर से 25 किलो दाल चोरी हो गई। घरवालों को पता चला कि कुछ बच्चों ने दाल चुराई है और उसे दुकान में बेच दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने उन चार बच्चों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्चों को सजा देने के लिए उनके हाथों को प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। फिर उन्हें पूरे गांव में घुमाया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
मामले की जांच कर रही पुलिस
हालांकि, कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों ने जब यह देखा, तो उन्होंने बच्चों के हाथों से रस्सी खुलवा दी। इस घटना की जानकारी हरिनमार थाना को मिली। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ए के आजाद ने कहा कि चोरी के आरोप में कुछ बच्चों को पकड़कर ग्रामीणों ने उसे गांव में घुमाया जिसका सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस गांव में जांच के लिए गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नशे के आदी हो गए हैं बच्चे
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ बच्चे नशे के आदी हो गए हैं। वे नशे के लिए घरों और खेतों में चोरी करते हैं. जिस व्यक्ति के घर में दाल चोरी हुई, वह गुस्से में था और उसने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, ग्रामीणों का मानना है कि जो हुआ वह गलत था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…