Bihar

छात्रा को 100 में मिले 257 अंक, 30 नंबर के प्रैक्टिकल में आए 225; बिहार में रिजल्ट का चमत्कार देख भड़के छात्र

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है. इस बार पीजी थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी सामने आई है. कुछ छात्रों को 100 नंबर की परीक्षा में 257 अंक दिए गए हैं, जबकि 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 225 अंक तक दिए गए हैं. इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं.

छात्रों का कहना है कि रिजल्ट की गड़बड़ी से उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है. कई छात्रों के अंकपत्र रोके गए हैं, तो कुछ को फेल दिखा दिया गया है, जबकि उन्होंने सभी विषयों की परीक्षा दी और बेहतर प्रदर्शन किया था. छात्रों ने इस गलती के लिए विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.

पहले भी होती रही हैं ऐसी लापरवाहियां

यह कोई पहली बार नहीं है जब BRAU के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की बात सामने आई हो. पूर्व में भी विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी परीक्षाओं में अंक जोड़ने, उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन और परिणाम प्रकाशन में भारी लापरवाही की शिकायतें मिलती रही हैं. छात्रों का कहना है कि ऐसी गलतियों से उनका करियर खतरे में पड़ जाता है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार इसे मामूली चूक बताकर पल्ला झाड़ लेता है.

विश्वविद्यालय प्रशासन का बयान

पूरे मामले को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सफाई दी है. उनका कहना है कि तकनीकी या मानवीय त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो कार्य दिवसों के भीतर सभी गड़बड़ियों को सुधार लिया जाएगा और छात्रों को सही अंकपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago