Bihar

उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप भी डूबेंगे; एनडीए को खरी-खरी सुना रहे रालोमो अध्यक्ष

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम (Rashtriya Lok Morcha, RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। आरएलएम अभी एनडीए का हिस्सा है और उनके बयान के बाद अब यह कहा जाने लगा है कि रालोमो अध्यक्ष ने बिहार चुनाव से पहले एनडीए को खरी-खरी सुना दी है।

25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक कार्यक्रम में मौजूद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग में जिनके अंदर गलतफहमी आ गई थी कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा देंगे और खुद उग जाएंगे, यह संभव नहीं है। डूबेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी, उगेगा तो उपेंद्र कुशवाहा भी। जब हमलोग एक ही नाव पर सवार हैं तो नाव डूबेगी तो अकेले उपेंद्र कुशवाहा कैसे डूबेगा। आप भी डूबिएगा हम भी डूबेंगे। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप डूब जाइएगा और हम नहीं डूबेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा डूबेगा तो आप डूबिएगा। उपेंद्र कुशवाहा उगेगा तो आप भी उगिएगा। आप अगर यह समझते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को डूबा दें और हम उग जाएं तो यह नहीं सभव है। हम लोग ही नाव पर सवार हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी। मैं हाथ जोड़ कर कहना चाहता हूं कि आप लोग गलतफहमी ना रखें।

आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बगहा में एक कार्यक्रम में एनडीए को चेताते हुए कहा था कि लोकसभा 2024 चुनाव जैसी वोट बंटवारा वाली स्थिति रही तो बिहार विधानसभा चुनाव में भी वोट बंटवारे का नुकसान एनडीए को झेलना पड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा था कि बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने भीतरघात कर शाहाबाद के क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया। अगर फिर से वहीं रवैया रहा तो बिहार विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

50 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago