Bihar

बिहार विधान परिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, ईओयू कर रही पड़ताल

बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेंबर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विधान परिषद के कर्मचारी पर ही कंप्यूटर से डाटा और फाइल डिलीट करने का आरोप है। इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से की गई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

साइबर अटैक या मालवेयर का मामला नहीं

ईओयू के अनुसार, साइबर सेल की टीम ने सभापति की अनुमति से विधानपरिषद जाकर कंप्यूटर की जांच की है। जांच के दौरान किसी तरह के साइबर अटैक या मालवेयर का मामला सामने नहीं आया है। कंप्यूटर से कुछ फ़ाइल डिलीट होने का मामला पाया गया है।

एक कर्मी के ऊपर शक

विधानपरिषद कार्यालय से जानकारी मिली कि कुछ दिन पूर्व एक कर्मी को परिषद से हटाया गया है, जो एक नेता का रिश्तेदार भी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि उसी ने कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर फाइल डिलीट की है। ईओयू इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

जांच ईओयू के डीआइजी साइबर के नेतृत्व

इस पूरे मामले की जांच ईओयू के डीआइजी साइबर के नेतृत्व में की जा रही है। फिलहाल सभापति के कंप्यूटर के हार्डडिस्क को ईओयू की टीम अपने साथ ले गई है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। ईओयू अधिकारियों के अनुसार, हार्ड डिस्क से डिलीट फ़ाइल और डाटा की रिकवरी का प्रयास भी तकनीकी मदद से किया जाएगा। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कुछ डाटा और फाइल डिलीट

ईओयू एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर से छेड़छाड़ की शिकायत पर साइबर सेल की टीम जांच के लिए गई थी। प्राथमिक जांच में कुछ डाटा और फाइल डिलीट होने की बात सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है। साजिश के तहत अगर यह काम किया गया है तो दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

2 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

7 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

8 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

8 घंटे ago