Bihar

बिहार के पूर्णिया में फर्जी थाना का भंडाफोड़: शातिर ने पैसे लेकर वर्दी सिलवाई, आई कार्ड बनवाया और मेले में ड्यूटी भी लगा दी

बिहार के पूर्णिया में फर्जी थानेदार बनकर सैकड़ो लोगों से ग्राम रक्षा दल और होमगार्ड की फर्जी बहाली कर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. घटना कस्बा थाना इलाके के मोहिनी पंचायत के बतौना गांव की है.

बताया जाता है कि कस्बा निवासी राहुल कुमार साह ने मोहिनी के बतौना में फर्जी कैंप भी खोल रखा था,जहां वह वर्दी पहन कर बैठता था और लोगों को झांसा देकर ग्राम रक्षा दल में बहाली के नाम पर उनसे पैसा ठगता रहा. कई लोगों ने इस बाबत कस्बा थाना में आवेदन देकर राहुल कुमार शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

पीड़ित कस्वा निवासी संजीव कुमार, डगरवा के कोहला गांव निवासी नरेश कुमार राय और लड़की बबीता ने कहा कि राहुल कुमार राय ने उन लोगों को झांसा देकर ठगी की गई है. किसी से 10000 तो किसी से 15000 तो किसी से ढाई हजार रुपया लेकर ग्राम रक्षा दल में बहाली करने को लेकर धोखा दिया. उन लोगों से भी उसने पैसा लिया और इसके बाद वर्दी भी सिलवाई, कार्ड भी बना कर दिया. कुछ लोगों से मेला और अन्य जगहों पर ड्यूटी भी करवायी गयी, लेकिन जब लोगों को पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा है और वह ठगी का शिकार हो गए हैं. इसके बाद लोगों ने राहुल कुमार साह को खोजना शुरू किया. राहुल साह करीब 300 लोगों से लाखों रुपया ठगकर फरार हो गया है.

बहाली के नाम पर पैसा ठगने का आरोप

वहीं, कस्बा के थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी ने कहा कि कुछ लोगों ने आवेदन देकर कस्बा निवासी राहुल कुमार साह के खिलाफ ग्राम रक्षा दल में बहाली के नाम पर पैसा ठगने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार है. परिजनों ने जल्द सरेंडर करवाने का आश्वासन दिया है.

उन्होंने कहा कि मोहिनी पंचायत के बतौना गांव में राहुल साह ने ग्राम रक्षा दल बहाली का कैंप भी लगाया था. इसी दौरान वर्दी पहन कर वह लोगों से पैसे ठगी कर भाग गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो राहुल इतना फ्रॉड है कि उसने मोहनी पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर उरांव से कैंप का उद्घाटन करवाया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

6 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago