Samastipur

समस्तीपुर में कनीय बने हैं प्रभारी हेडमास्टर और BPSC उत्तीर्ण हेडमास्टर पदस्थापन के इंतजार में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने भले ही यह आदेश जारी कर दिया हो कि जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वरीय शिक्षक प्रभारी की भूमिका में रहेंगे और कनीय उनके अंडर में लेकिन, जिले के अधिकतर विद्यालयों में स्थिति इसके विपरीत है। यहां कनीय प्रभारी बने हुए हैं और वरीय जी-हुजूरी कर रहे हैं। खासकर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में। ऐसे में शिक्षकों में असंतोष के भाव उभर रहे हैं। अधिकतर विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। जबकि, वहां उनसे वरीय शिक्षक के रूप में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मौजूद हैं। ऐसे में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है।

जिला के दर्जनों माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभी भी कनीय शिक्षक के प्रभारी बने रहने की बाते सामने आ रही है। वहीं प्रभारी एचएम बनने को लेकर प्रतिदिन शिक्षकों का आवेदन डीईओ कार्यालय को दिया जा रहा है। जिसमें वरीयता को दरकिनार कर कनीय को प्रभारी एचएम पद पर बने रहने की शिकायत की जा रही है।

शिक्षकों का कहना है कि डीईओ कार्यालय प्रभारी बनाने में नियमों की अनदेखी कर रहा है। उच्च माध्यमिक के शिक्षक के रहने के बावजूद माध्यमिक के शिक्षक को प्रभार का आदेश दिया जा रहा है। जिला के खासकर राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह स्थिति सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।

जिला में जहां प्रभारी एचएम बनने को लेकर जोड़-तोड़ और आपसी रंजिश दिखाई पड़ रहा है वही बीपीएससी उत्तीर्ण एचएम अभ्यर्थी शिक्षक छः माह से ऊपर से पदस्थापन के इंतजार में टकटकी लगाये हुए हैं। जिला में करीब दो सौ से अधिक बीपीएससी एचएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी हैं। शिक्षकों का कहना है कि पिछले जून 2024 में बीपीएससी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।

नवंबर में रिजल्ट का प्रकाशन एवम दिसम्बर में विभाग द्वारा काउंसिलिंग भी कराया गया। लेकिन छः माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पदस्थापन नहीं किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री ने भी ऐतिहासिक गांधी मैदान में सार्वजनिक तौर पर अप्रैल में पदस्थापन की बात कह चुके हैं। वही अपर मुख्य सचिव ने भी 22 मई तक विद्यालय आवंटन करने की बात कही। इसके बावजूद अभी तक शिक्षक अभ्यर्थी पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं। जो विभाग के कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।

जानकारों की माने तो विभाग को पहले एचएम का पदस्थापन करना चाहिए था जिससे विद्यालय में विषयवार रिक्ति बनती और ट्रांसफर में सहायक सिद्ध होती। साथ ही विद्यालय में प्रभारी बनने और बनाने के खेल पर विराम लग जाता। अब देखना है कि शिक्षा विभाग एचएम का पदस्थापन कबतक पूरा कर पाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

1 घंटा ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

5 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

10 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

11 घंटे ago