Bihar

इश्क में फरेब! बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को घर से भगाकर एक लाख रुपये में बेचा

इश्क में फरेब कोई नई बात नहीं है लेकिन दगाबाजी ऐसी कि अपनी मोहब्बत को जिस्म के बाजार में धकेल दिया। ऐसा ही हैरान करने वाला एक खुलासा बिहार में हुआ है। बिहार के बेगूसराय जिले में बखरी पुलिस ने इस पूरे मामले को उजागर किया है। करीब 9 महीने पहले पटना में एक युवक से एक लड़की को प्यार हुआ। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लड़की अपने पटना स्थित घर से भाग कर युवक के साथ निकल गई।

मंदिर में शादी हुई और फिर युवक ने कहा कि उसका एक रिश्तेदार बेगूसराय के बखरी इलाके में रहता है। हम लोग वहीं रहेंगे। उक्त दोनों उस कथित रिश्तेदार के घर भी पहुंचे लेकिन दरअसल यह रिश्तेदार का घर नहीं बल्कि देह व्यापार का अड्डा था। बखरी के नदैल घाट मीरकलापुर में देह व्यापार के धंधेबाजों पर पुलिस ने धावा बोला है जिसमें पुलिस ने अवैध रूप से जिस्मफरोशी कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं, प्रेम प्रसंग में बेची गई लड़की को सफल रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार बेगूसराय की महिला थाना को सूचना मिली थी कि बखरी के मीरकलापुर में कुछ लोगों द्वारा एक घर के अंदर नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। यह सूचना बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष को दी गई। एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मीनू शर्मा तथा अन्य पुलिस टीम द्वारा मीरकलापुर स्थित घर में छापेमारी की गई।

पुलिस को जानकारी मिली कि यहां अशोक खलीफा के पुत्र पिंटू खलीफा के घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला एवं एक नाबालिग लड़की को घर से बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी है। जबकि, नाबालिग लड़की से पूछताछ में पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

16 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

58 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago