Bihar

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को बताया ‘सर्वदलीय’ नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में परिवारवाद के मामले पर आरजेडी और जेडीयू दोनों को घेरा। पीके ने अशोक चौधरी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होने कहा था कि दामाद सायन कुणाल आरएसएस कोटा से धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने हैं, न कि मुख्यमंत्री और मेरे दामाद होने के चलते। जिस पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक चौधरी सर्वदलीय नेता है।

बाबू जी कांग्रेस में विधायक-मंत्री रहे, खुद जेडीयू में विधायक-मंत्री, बेटी (शांभवी चौधरी) लोजपा-आर सांसद और दामाद आरएसएस कोटा से धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बने हैं। तो सब दलों में एक ही परिवार के लोग रहेंगे। परिवारवाद पर तेजस्वी को घेरते हुए पीके ने कहा कि जिसके परिवार के 8 लोग राजनीति में हैं, वो दूसरों पर उंगुली उठा रहा है। ये दोनों दल एक ही जैसे हैं।

वहीं 20 जून को पीएम मोदी के सीवान दौरे के सवाल पर पीके ने कहा कि मोदी जी आने वाले हैं, इसमें नया क्या बात है? चुनाव है तो हर महीने आएंगे। बिहार की गरीब जनता के पैसे से आकर यहां पर सभा करेंगे, और वही बात बताएंगे कि आप लोगों को 4 किलो अनाज दे दिए, पाकिस्तान को सबक सिखा दिए, मंदिर बना दिए। मोदी जी ये नहीं कहेंगे गोपालगंज का चीनी मिल कब चालू होगा? 15 साल हो गया लेकिन मोदी जी ने नहीं बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा।

पीके ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को यहां आकर बताना चाहिए, कि कब बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा। गुजरात में फैक्ट्रियों को चलाने के लिए बिहार के लड़कों का पसीना नहीं बहेगा। बिहार के बच्चे बिहार को बनाने में अपना पसीना बहायेंगे। गुजरात में फैक्ट्रियों की बात करते हैं और बिहार में 4 किलो अनाज की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago