Bihar

फिर बिहार आ रहे PM मोदी, 20 जून को सिवान में रैली; दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी

बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार चुनाव से पहलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तीसरा बिहार दौरा होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बिहार को बड़ी सौगात भी देंगे.

पिछली बार 29 मई को आए थे बिहार:

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे. जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया था, बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से पटना बीजेपी ऑफिस तक रोड शो किया था. 30 मई यानी दूसरे दिन प्रधानमंत्री रोहतास गए थे. यहां बिक्रमगंज में रैली को संबोधित किया था.

ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी आए थे बिहार:

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को भी बिहार दौरे पर पहुंचे थे. बिहार के मधुबनी जिले में उन्होंने रैली को संबोधित किया था. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया था और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी और कहा था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.

बीजेपी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने जमकर राहुल गांधी पर निशाना सदा और कहा कि राहुल गांधी कितना भी बिहार द्वारा कर ले उनका कोई फायदा होने वाला नहीं है लोग पहले से ही उन्हें पप्पू समझते हैं और राहुल गांधी सचमुच पर पप्पू हैं जहां-जहां वह गए हैं कांग्रेस की वहां भारी हार हुई है इस बार बिहार में विधानसभा का चुनाव है लगातार दौरा पर आ रहे हैं देखिएगा बिहार में कांग्रेस का क्या हाल होगा जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की अच्छी खासी सरकार को राहुल गांधी ने खत्म करवा दिया वही हाल इस बार बिहार में कांग्रेस का वह करने जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago