Bihar

ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव ने फिर शेयर किया वीडियो

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वो वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने को लेकर सुर्खियों में थे। अब इसकी जांच भी की जा रही है। अब एक बार फिर राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपना एक नया वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में भी तेज प्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा कि तेज प्रताप यादव एक मंदिर में शिवलिंग के सामने ध्यान लगा कर बैठे हैं। वहां भगवान शिव की पूजा की जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का..काल भी उसका क्या बिगाड़े..जो भक्त हो महाकाल का! ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं हर हर महादेव।’

काशी के वायरल वीडियो की होगी जांच

हालांकि, यह वीडियो किस मंदिर का है इसके बारे में स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बहरहाल आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

यह वीडियो कथित तौर पर मंदिर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ में बनाया गया है। व्यवस्था से जुड़े लोगों के अनुसार ‘रेड जोन’ का मतलब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भीतर का क्षेत्र है, जिसमें मंदिर परिसर भी शामिल है। ‘रेड जोन’ में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि यादव को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर दिखाने वाला उक्त वीडियो बृहस्पतिवार से सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। यह वीडियो यादव का बताया जा रहा है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन को हाल में सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा बनाये गये वीडियो के बारे में पता चला।

मंदिर प्रशासन सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के साथ मिलकर अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों को पूरा करता है। मिश्रा ने कहा, ‘‘मामले की गहन जांच करने और संबंधित एजेंसी के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भेज दी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों एजेंसियों से मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।” मिश्रा ने कहा,“उनकी जांच सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की प्रामाणिकता की भी पुष्टि करेगी और दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करेगी। यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

2 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

4 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

16 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

16 घंटे ago