Bihar

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड; पटना, कटिहार,प्रयागराज में एसयूवी की कार्रवाई

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। गुरुवार को एक लोकसेवक पर विशेष निगरानी विभाग का शिकंजा कस गया। एसयूवी की टीम ने कटिहार की लोक शिकायत निवारण की टीम पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कटिहार के मनिहारी और पटना स्थित एक ठिकाने पर कार्रवाई चल रही है। इसके अलावे यूपी के प्रयागराज में एसयूवी की एक टीम कार्रवाई कर रही है। मामला आय से अधिक संपत्ति है। उन पर फिलहाल आय से 80 लाख अधिक की संपत्ति होने का आरोप है। कार्रवाई अभी जारी है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मनिहारी की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के कटिहार स्थित आवास पर छापेमारी की है। बुधवार की सुबह पहुंची टीम ने कटिहार के फुटानी चौक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर काजात की जांच कर रही है। जांच अभी भी चल रहा है। इस मामले में फिलहाल कोई कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। इसी बीच मनिहारी स्थित इनके कार्यालय में भी टीम के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर मनिहारी कार्यालय में टीम के आने की लगातार चर्चा चल रही है। सूत्रों की माने तो इस मामले में पटना और यूपी के प्रयागराज स्थित आवास व अन्य परिसरों पर एक साथ छापेमारी हो रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पदाधिकारी के पटना और प्रयागराज स्थिति ठिकानों पर एसयूवी की कार्रवाई चल रही है। उनके खिलाफ आए से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया गया है। करीब 80 लाख अधिक की संपत्ति होने का केस दर्ज कराया गया है। उसके बाद यह कार्रवाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago