लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में लालू प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी के गठन के समय से ही लालू प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। कल नामांकन पत्र की जांच होगी। लालू प्रसाद यादव का अध्यक्ष बनना तय है। तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।
राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ कई राजद नेता मौजूद थे। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू प्रसाद यादव पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस बार भी उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। 28 साल से लालू प्रसाद यादव लगातार इस पद पर आसीन हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहलेपूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया था।
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…