Bihar

जगदानंद सिंह की जगह लेंगे मंगनी लाल मंडल, RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन आज

राजद में प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है. सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इसकी जानकारी दी.

राज्य परिषद के सदस्यों की सूची जारी:

राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के अनुमोदन के पश्चात राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों पर सम्बद्ध राज्यों के राज्य परिषद की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है. बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान द्वारा आज बिहार के राज्य परिषद के सदस्यों की सूची को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.

चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल:

15 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी. अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित है. अपराह्न 4 बजे राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. इसी दिन परिणाम की घोषणा होगी.

कौन हैं मंगनी लाल?:

मंगनी लाल मंडल राजद और जदयू दोनों पार्टी में बड़े पदों पर रह चुके हैं. झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा और 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. इस दौरान राज्य के कैबिनेट में मंत्री भी रहे. इसके बाद 2004 से 2009 तक राज्य सभा के सदस्य रहे.

पार्टी बदली:

मंगनी लाल मंडल ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 17 जनवरी 2025 को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलायी.

अभी जगदानंद सिंह के हवाले राजद:

बता दें कि जगदानंद सिंह नवंबर 2019 में बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने थे. राजद के सबसे वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि राजद की स्थापना काल से ही जगदानंद सिंह लालू यादव के साथ हैं.

6 बार विधायक और एक बार सांसद:

जगदानंद सिंह साल 1985 से 2009 तक रामगढ़ विधानसभा से लगातार 6 बार विधायक रह चुके हैं. विधाायक के अलावे लोकसभा तक भी पहुंचे. 2009 में बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लालमुनि चौबे को हराया था. हालांकि इसके बाद 2014 और 2019 में बीजेपी ने बक्सर से हरा दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

1 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

5 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago