उत्तर प्रदेश के इटावा में एक कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना इलाके के टिकुलिया गांव में एक विवादित फैसले ने सभी का ध्यान खींचा. यहां ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर और बिजली के खंभों पर बकायदा बोर्ड और चेतावनी लिखकर यह ऐलान कर दिया है कि “ब्राह्मणों को पूजा कराना शख्त मना है, पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे.” विवादित कदम के पीछे गांव वालों की अपनी अलग दलील है. ग्रामीणों का कहना है कि वे उन कथित ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं, जो वेदों का वास्तविक ज्ञान नहीं रखते, और पूजा-पाठ की परंपरा के नाम पर मास-मदिरा का सेवन करते हैं.
ग्रामीणों का दावा है कि वे ऐसे कथावाचकों और पुरोहितों को स्वीकार नहीं करते, जो धर्म और संस्कृति का गलत उपयोग कर रहे हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वे उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो वेद और शास्त्रों का सही ज्ञान रखते हैं, चाहे वे किसी भी जाति या वर्ग से क्यों न हों. उनका यह कदम कथित रूप से धर्म के नाम पर फैल रहे पाखंड और व्यावसायीकरण के विरोध में उठाया गया है.
बिहार तक फैली इटावा की आग
यह पूरा विवाद इटावा में हुए एक कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद सामने आया था. वहां कथित रूप से उन्हें कथावाचन से रोका गया था, और जातिगत आधार पर अपमानित किया गया था. जातिगत पहचान कर उनका सिर मुंडवाया गया था, बुरी तरह मारपीट कर शुद्धिकरण के नाम पर महिला का पेशाब छिड़का गया था. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद घटना का जमकर विरोध हुआ था. देशभर में कई जगह प्रदर्शन किए गए थे. बाद में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. घटना को लेकर अब तक बवाल जारी है.
गांव वालों ने क्यों किया ब्राह्मणों को बैन
घटना के बाद देशभर में कई जगहों पर बहस छिड़ गई कि क्या वेदों और धर्मग्रंथों का ज्ञान केवल किसी एक जाति तक सीमित रहना चाहिए? अब बिहार के टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों के पूजा करने पर रोक लगाने और चेतावनी जारी करने जैसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द के लिए चिंता का विषय बन रही हैं. यहां के गांव के लोगों ने जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए ऐसा फैसला लिया है. जिससे कि किसी के साथ इटावा जैसा अभद्र व्यवहार न हो.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…