Bihar

2025 में कहां से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप; कहा- हसनपुर सीट पर ही फोकस है, जल्द क्षेत्र का दौरा करेंगे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बदलने के संकेत दिए हैं। चर्चा है कि आरजेडी से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप ने वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट का मोह त्याग दिया है। हालिया बयान में उन्होंने समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट पर ही फोकस करने की बात कही है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। तेज प्रताप हसनपुर से पहले महुआ से विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले, उन्होंने महुआ पर दावा ठोका था, जिसे लेकर आरजेडी में सियासी ड्रामा देखा गया था।

तेज प्रताप यादव ने एनडीटीवी से बातचीत में शुक्रवार को कहा कि वह हसनपुर से विधायक हैं। आने वाले दिनों में वह क्षेत्र का दौरा करेंगे, जनता के बीच जाएंगे, जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 6 साल के लिए संगठन से बाहर किए गए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि घर में कैद हो जाएं। वह अपने तरीके से यात्रा करेंगे और जनता के लिए काम करेंगे।

तेज प्रताप ने आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बदलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। वह हसनपुर से विधायक हैं और यहीं पर फोकस कर रहे हैं। अभी सीट बदलने की कोई बात नहीं है। अगर कुछ होगा तो वह भविष्य में इसकी जानकारी देंगे।

वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट पर 2015 में तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2020 में उनकी सीट बदल गई और वह हसनपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, उनकी जगह आरजेडी ने मुकेश रौशन को टिकट दिया और वह भी महुआ से जीतने में कामयाब रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

3 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

6 घंटे ago