पटना में इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 921 में बम की सूचना मिली।
फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से 8 मिनट पहले इंडिगो के स्टेशन मैनेजर को वॉट्सऐप पर विमान में बम होने का मैसेज मिला। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS) को इसकी सूचना दी गई।
विमान के लैंड करने के बाद फ्लाइट और पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की चेकिंग की गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर 12:45 बजे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर को वॉट्सऐप पर फ्लाइट में बम होने की बात कही गई। विमान को दोपहर 12:53 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में कुल 195 यात्री सवार थे।
आइसोलेशन वे में लाया गया विमान
विमान लैंडिंग के तुरंत बाद उसे रनवे से हटाकर आइसोलेशन वे में ले जाया गया, जहां CISF और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला। सुरक्षाबलों ने विमान की पूरी तरह से जांच की और करीब एक घंटे तक तलाशी ली।
जांच के बाद किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने की पुष्टि की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। दोपहर लगभग 2 बजे विमान को दोबारा रनवे पर लाया गया।
धमकी को लेकर जांच जारी
एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, धमकी किसने और क्यों दी, इस संबंध में जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी इस मामले में शामिल किया गया है।
इस घटना के बाद पटना एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अन्य उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…