Bihar

‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का मुकुट पहने हुए फोटो दिखाकर ये बताया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडियाकर्मियों के सामने भी जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच एआई के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर डिजिटल तरीके से हमला बोल रहे हैं. इस बीच हम बात करेंगे कांग्रेस की, जिसकी ओर से जोरदार हमला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया गया. दरअसल, बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट साझा किया गया. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकुट पहने हुए फोटो शेयर कर उन्हें राजा बताने की कोशिश की गई. इसके साथ ही करारा तंज सकते हुए लिखा कि, ‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’

सोशल मीडिया के जरिये शेयर किया पोस्ट

इसके अलावा फोटो के जरिये भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में पलायन को लेकर तीखा तंज कसा गया. शेयर किए गए फोटो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया कि,’डबल इंजन सरकार प्रोडक्शन की प्रस्तुति ! पलायन का राजा. एक राजा… जो कुर्सी नहीं छोड़ता, लेकिन युवाओं को राज्य छोड़ने पर मजबूर करता है!’ इस तरह से बड़ी बात बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात लिखी गई. बता दें कि, चुनाव के मद्देनजर लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा है. पिछले दिनों जब राहुल गांधी बिहार आए थे, तब उन्होंने पलायन का जिक्र किया था.

राहुल गांधी ने बोला था हमला

बिहार दौरे पर आने के बाद राहुल गांधी ने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि, ‘बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी हुआ करता था, जहां दुनियाभर से लोग आते थे. कोरिया, जापान, वियतनाम और चीन जैसे देशों के पास सोच बिहार से ही गई थी. आज देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बिहार के लोग वहां जाकर काम नहीं कर रहे.’ आगे राहुल गांधी ने कहा था कि, ‘यहां से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं, क्योंकि यहां रोजगार ही नहीं है. बिहार को सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन कहा जाता था लेकिन, अब तो क्राइम कैपिटल बनकर रह गया है.’ बता दें कि, राहुल गांधी के इस बयान के बाद से लगातार सियासत देखने के लिए मिल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago