Weather

बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इस दिन सभी जिलों में होगी भयंकर बारिश, समस्तीपुर में येलो अलर्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में बारिश, आंधी-तूफान, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर बिहार के सभी जिलों में मौसम विभाग ने चेतवानी जारी की है. IMD ने बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 12-13 जून को राज्य में बारिश होने की संभावना है.

बिहार के इन 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल और नालंदा जिला के लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. सभी जिलों में 50 से 60 की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी जारी हुई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इसी अपडेट में बताया कि 12 -13 जून को बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जिला में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा किसी भी जिले में बारिश होने की स्थिति फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है. आकाश भी साफ है. इसीलिए आज के दिन किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

8 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

9 घंटे ago