Bihar

बीजेपी विधायक की पत्नी बनीं मिसेज बिहार, बाहुबली नेता की बहू हैं ऐश्वर्या राज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

ऐश्वर्या राज ने मिसेज बिहार 2025 का खिताब जीता है। ऐश्वर्या भोजपुर जिले की तरारी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी हैं और बाहुबली सुनील पांडेय उर्फ नरेंद्र नाथ पांडेय की बहू हैं। सुनील पांडेय भी चार बार विधायक रह चुके हैं। राजधानी पटना के एक होटल में रविवार को मिसेज बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज ने ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वालीं 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर यह ताज अपने नाम किया।

कांटे की टक्कर वाली प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी सेकेंड रनरअप बनीं। इस प्रतियोगिता में बिहार की 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सोच का भी परिचय दिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद कुल 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।

ऐश्वर्या राज मिसेज बिहार

आयोजक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस फिनाले में चार महत्वपूर्ण राउंड -बॉलीवुड राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड, फैशन वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड का आयोजन किया गया। मौके पर मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशली और मिसेज इंडिया गैलेक्सी नितिका सत्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं में अद्भुत आत्मविश्वास है और वे अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

एयर होस्टेस और एमबीए की पढ़ाई कर चुकी हैं ऐश्वर्या

मिसेज बिहार 2025 ऐश्वर्या राज मूलरूप से पटना की रहने वाली हैं। खगौल के केंद्रीय विद्यालय में उन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और पटना विश्वविद्यालय से एमबीए की। ऐश्वर्या राज का एयर होस्टेस बनने का सपना भी रहा है। उन्होंने गुरुग्राम के एक इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस का कोर्स भी किया था। लगभग 5 साल पहले ऐश्वर्या की शादी बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत से हुई थी। विशाल और ऐश्वर्या के एक बेटा भी है।

ऐश्वर्या को पति और ससुर ने दी जीत की बधाई

ऐश्वर्या राज मिसेज बिहार का खिताब जीतने के बाद तरारी में जश्न का माहौल है। उनके विधायक पति विशाल प्रशांत ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है। ससुर नरेंद्र नाथ पांडेय, चाचा ससुर एवं पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने भी उन्हें जीत की बधाई दी। तरारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पीरो मंडल अध्यक्ष, सोनू पांडेय, लोजपा के परमानंद पासवान, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुमेर कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को मिसेज बिहार 2025 बनने का वीडियो शेयर कर बधाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

8 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago