बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी अपने पहले उत्पाद फिनाइल, माउथवॉश और टूथ पाउडर को बाजार में उतारने की तैयारी में है। तीनों के सैंपल माइक्रोबियल जांच के लिए लखनऊ भेजे गये हैं। इसी महीने रिपोर्ट आने की उम्मीद है। ये तीनों उत्पाद पीजी केमेस्ट्री विभाग में डॉ. अभय एन. श्रीवास्तव की देखरेख में तैयार किये गये हैं। अपना प्रॉडक्ट लाने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बिहार यूनिवर्सिटी बन जाएगा।
माइक्रोबियल जांच की रिपोर्ट आने के बाद इन्हें बाजार में लांच कर दिया जायेगा। बीआरएबीयू ने पहली बार खुद के प्रयास से कोई उत्पाद तैयार किया है। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि ये उत्पाद पूरी तरह से हर्बल हैं। इनमें किसी तरह का केमिकल नहीं है। पानी का इस्तेमाल किया गया है। इन उत्पादों के इस्तेमाल से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहेगा। छात्र छात्राओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…