समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार पुलिस में 55000 पदों पर भर्ती होगी, अफसरों को खड़ा करके बोले नीतीश- जल्दी करवाइए

IMG 20250626 WA0160

बिहार पुलिस में जल्द ही 55 हजार पदों पर बहाली की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यह घोषणा की। 21391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देते हुए अधिकारियों से पुलिस में आगामी भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान मंच पर बैठे पुलिस और सरकार के आला अधिकारियों को खड़ा करवा दिया और भर्तियों में देरी होने पर नाराजगी जाहिर की।

पटना के बापू सभागार में शनिवार को नवचयनित सिपाहियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि 21391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिल गए हैं। अब आने वाले समय में 55000 पदों पर भर्ती होगी।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं, उतनी किसी राज्य में नहीं है। 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या महज 42481 थी। इसे बढ़ाकर 1.10 लाख कर दिया गया। सीएम ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या को और बढ़ाते हुए 2.29 लाख करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बड़ी संख्या में सिपाहियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही 55 हजार और पदों पर बहाली की जाएगी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

नीतीश ने अफसरों से कहा- खड़े हो जाइए

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने मंच पर अफसरों को खड़ा होने के लिए कह दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा बिहार पुलिस में शेष बचे हुए पदों पर भी जल्द से जल्द बहाली कर दीजिए। हर जगह लोगों की भर्ती होनी चाहिए। इसमें इतना देरी क्यों हो रही है।

IMG 20240904 WA0139

इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि 19838 सिपाहियों की बहाली की प्रक्रिया जारी है। इसकी परीक्षा अगले महीने निर्धारित है। सीएम ने बाकी पदों पर भी तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02