Bihar

बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, पटना में सीएम नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से चयनित 21391 नए सिपाही जल्द ही बिहार पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जून को राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित विशेष समारोह में इन नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश भी माना जा रहा है.

चयन प्रक्रिया में लाखों युवाओं की भागीदारी

यह बहाली प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, जिसके तहत 17.87 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित की गई, जिसमें 11.95 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया. सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया, जो 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक चली. इसके दौरान दस्तावेजों की जांच भी की गई और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर 9 मई 2025 को अंतिम परिणाम जारी किया गया.

प्रदेशभर में तैनाती की तैयारी

इन 21391 सिपाहियों को उनके आवंटित जिलों में भेजने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. पुलिस मुख्यालय की मानें तो नए सिपाहियों की तैनाती से बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.

वास्तुविदों को भी मिला नियुक्ति पत्र

इसी कड़ी में बुधवार को भवन निर्माण विभाग में चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को भी सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा. यह कार्यक्रम पटना के संवाद कक्ष में आयोजित हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

52 मिनट ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

1 घंटा ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

3 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

4 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

7 घंटे ago