बिहार में हवाई यात्रा सस्ती होने वाली है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों को विमानों का किराया घटने वाला है। साथ ही फ्लाइट्स की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी। बिहार सरकार ने विमानों में भरे जाने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट की दर में कटौती करने का फैसला लिया है। एटीएफ पर वैट 29 प्रतिशत से घटकर महज 4 फीसदी होने वाला है। नीतीश कैबिनेट की इस पर मुहर लग गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इसमें एक फैसला वाणिज्य एवं कर विभाग का भी है। इसके तहत बिहार में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एविएशन टर्बाइन फ्यूल की दर को 1 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मामलों में एटीएफ की बिक्री पर राज्य सरकार द्वारा अब से 4 प्रतिशत वैट ही लगाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अभी तक बिहार में एटीएफ पर वैट की दर 29 फीसदी थी। इससे विभिन्न एयरलाइन्स को विमानों का फ्यूल महंगा खरीदना पड़ रहा था। इसका असर यात्रियों के फ्लाइट किराये पर भी देखने को मिल रहा था। वैट कम होने से बिहार में हवाई सफर सस्ता हो जाएगा।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वैट घटने से बिहार से संचालित होने वाले विमानों की संख्या आने वाले दिनों में दोगुनी हो जाएगी। साथ ही हवाई यात्रा का खर्च कम होगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और बेहतर हवाई संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…