Bihar

नीचे मेट्रो, ऊपर दो फ्लाईओवर; पटना को आज मिलेगा बिहार का पहला डबल डेकर पुल

राजधानी पटना को बुधवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 11 जून को मुख्यमंत्री पटना के पहले डबल डेकर पुल जनता को समर्पित करने वाले हैं। इसके पूर्ण होने से अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था सुगम होगी। परियोजना पूर्ण होने के पाश्चात्य यह आवागमन के लिए खुलने वाला बिहार का पहला डबल-डेकर पुल होगा। इससे शहरवासियों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ डबल-डेकर पुल की कनेक्टिविटी शहर की ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करेगी।

इससे पहले अशोक राजपथ में निर्माणाधीन डबल डेकर पुल का पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निरीक्षण किया। उन्होंने साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों को देखा।

मंत्री ने बताया कि पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक (टियर-1) तथा कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) तथा पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक (टियर-2) का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही उपलब्ध भूमि पर सर्विस रोड का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

फ्लाईओवर को जेपी गंगा पथ (पटना रिवर फ्रंट रोड) से कृष्णा घाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इसके अलावा, यह अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करेगा। जिससे छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को लाभ होगा। यह परियोजना पटना मेट्रो रेल, बाकरगंज नाला पर सड़क और पीएमसीएच में प्रस्तावित मल्टी-लेवल कार पार्किंग से भी जुड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago